बनकाखेड़ा मोचडिया के मंड देवनारायण के भजन संध्या कल

भीलवाड़ा समाचार 
सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- सवाईपुर क्षेत्र के बनकाखेड़ा गांव में मोचड़िया के मंड देवनारायण मंदिर पर भादवी छठ के उपलक्ष में विशाल भजन संध्या का आयोजन कल बुधवार को किया जाएगा । नवरतन चौधरी ने बताया कि भादवी छठ के उपलक्ष पर मोचडिया के मंड देवनारायण भगवान मंदिर पर बुधवार रात्रि को विशाल भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसमें सुप्रसिद्ध भजन गायिका माया गुजरी व प्रहलाद गुर्जर भजनों की प्रस्तुतियां देंगे, वही डांसर एसके रंगीली व अनिल मेवाड़ी के साथ दीपक छैला अपने प्रस्तुति देंगे ।।